आवारा पशु से टकराई मोटरसाइकिल, युवक की मौत

Edited By Mohit,Updated: 29 Nov, 2020 04:16 PM

punjab hindi news

फिरोजपुर-फाजिल्का जी.टी. रोड पर स्थित जे.एन इंटरनैशनल स्कूल गांव सैदेके मोहनके नजदीक............

गुरुहरसहाय (आवला): फिरोजपुर-फाजिल्का जी.टी. रोड पर स्थित जे.एन इंटरनैशनल स्कूल गांव सैदेके मोहनके नजदीक एक मोटरसाइकिल सवार के आगे आवारा पशु आने के चलते मोटरसाइकिल सवार युवक जसपाल सिंह पुत्र काला सिंह वासी स्वतंत्र नगर की मौके पर ही मौत हो गई। जसपाल सिंह पुत्र काला सिंह वासी गांव स्वतंत्र नगर मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरूहरसहाय से अपने गांव जा रहा था।

रास्ते मे मोटरसाइकिल के आगे आवारा पशु आ गया, जिससे मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मालूम हो कि सड़कों पर आवारा पशुओं की गिनती दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है और हर रोज कोई ना कोई इन आवारा पशुओं से टकराकर या तो अपनी जान खो देता है या फिर गंभीर जख्मी हो जाता है। अब सरकार को इस ओर ध्यान देने की बहुत ही ज्यादा जरूरत है, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!