सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 22 Sep, 2020 06:03 PM

old man died in a road accident

गत दिवस अबोहर सीतो गुन्नो मार्ग पर स्थित बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के गांव राजांवाली निवासी एक वृद्ध की गांव दुतारांवाली के निकट हुए एक सड़क हादसे मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।...

अबोहर(सुनील भारद्वाज): गत दिवस अबोहर सीतो गुन्नो मार्ग पर स्थित बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के गांव राजांवाली निवासी एक वृद्ध की गांव दुतारांवाली के निकट हुए एक सड़क हादसे मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृपाल पुत्र अमर चंद निवासी राजांवाली आयु करीब 65 के परिजनों ने बताया कि कृपाल पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था जिसके चलते गांव व आसपास के क्षेत्र में घूमता रहता था, गत दिवस जब वह दुतारांवाली के निकट सड़क कॉस कर रहा था तो अचानक टैम्पू की चपेट में आ गया, आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां गत सांय उसकी मृत्यु हो गई। थाना सदर पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!