दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता को घर से निकाला, सास-ससुर व पति के खिलाफ पर्चा दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 09 Mar, 2023 05:01 PM

newly married woman thrown out of the house for dowry

दहेज की मांग को लेकर बहु को घर से निकालने वाले सास-ससुर एवं पति के खिलाफ पुलिस ने जांच के बाद पर्चा दर्ज किया है

फिरोजपुर (मल्होत्रा): दहेज की मांग को लेकर बहु को घर से निकालने वाले सास-ससुर एवं पति के खिलाफ पुलिस ने जांच के बाद पर्चा दर्ज किया है। थाना वूमेन सेल के एएसआई प्रीतम सिंह के अनुसार वीरपाल कौर निवासी खूह चाह पारसियां ने सितंबर माह में शिकायत दे बताया था कि उसकी शादी मनीश गोयल निवासी कैंट के साथ अप्रैल 2022 को हुई थी और उसके मां-बाप ने अपनी हैसियत अनुसार दहेज इत्यादि दिया था। उसने आरोप लगाए कि उसका पति मनीश, सास उमा देवी और ससुर राज कुमार ओर दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया जिसके बाद वह अपने मायके रह रही है। एएसआई ने बताया कि शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर तीनों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है और अगली कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!