मोटरसाइकिल सवार स्नैचर गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Sep, 2019 09:12 AM

motorcycle rider snatcher arrested

फिरोजपुर शहर की पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद मोटरसाइकिल स्नैचर को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर शहर की पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद मोटरसाइकिल स्नैचर को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। डी.एस.पी. सिटी फिरोजपुर गुरदीप सिंह ने बताया कि 9 सितम्बर को फिरोजपुर शहर के मेन बाजार में मोटरसाइकिल सवार लुटेरे ने लड़की काजल निवासी गुरुहरसहाय से मोबाइल फोन छीना था, जिसके बाद वह फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि इस घटना संबंधी थाना सिटी फिरोजपुर पुलिस ने काजल के बयान पर मामला दर्ज कर एस.एच.ओ. जतिन्द्र सिंह की देखरेख में इस स्नैचर को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई शुरू की और सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला। 
PunjabKesari, snatcher Arrested
डी.एस.पी. गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न तरीकों से कार्रवाई करते हुए इस लुटेरे का पता लगा लिया। उसकी पहचान गुरविन्द्र सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव अराईयां वाला कलां के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस लूट की घटना में प्रयोग किया गया मोटरसाइकिल व लुटेरे की तरफ से मुंह पर बांधा गया कपड़ा तथा काजल से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने के पश्चात पूछताछ की जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!