हवालातियों से मोबाइल फोन और नशे की गोलियां बरामद

Edited By Vaneet,Updated: 23 Dec, 2019 03:55 PM

जेल प्रशासन ने रूटीन चैकिंग के दौरान छह हवालातियों से मोबाइल फोन और नशे की गोलियां बरामद की है। थाना सिटी पुलिस को भेजी शिका...

फिरोजपुर(मल्होत्रा)- जेल प्रशासन ने रूटीन चैकिंग के दौरान छह हवालातियों से मोबाइल फोन और नशे की गोलियां बरामद की है। थाना सिटी पुलिस को भेजी शिकायत में सहायक सुपरिडैंट मनजीत सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात बैरकों की रूटीन तलाशी के दौरान हवालाती गुरदीप सिंह उर्फ गिंदा गांव किलचे से सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन, सिम, बैटरी और चार्जर बरामद हुआ।

हवालाती अमरजीत सिंह निवासी जिला फतेहगढ़ से सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन, बैटरी एवं सिम कार्ड बरामद हुआ। हवालाती लखविन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू निवासी जलालाबाद से नशे की 5 गोलियां बरामद हुईं। हवालाती लाडी निवासी गुरूहरसहाय से नशीली गोली, हवालाती जुगराज सिंह उर्फ जोगा निवासी जालंधर से सैमसंग कंपनी का फोन, सिम कार्ड और हवालाती साजन निवासी अमृतसर से सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन, सिम कार्ड और बैटरी बरामद हुई। थाना सिटी के एसआई अजमेर सिंह ने बताया कि सभी के खिलाफ जेल एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!