Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Jul, 2026 05:29 PM

एक करीब 25 वर्ष के युवक का शव आज फिरोजपुर शहर की पुड्डा मार्केट (नजदीक जनक होटल) में पड़ा मिला है। परिवार के अनुसार वह मानसिक तौर पर परेशान था। इस घटना की किसी आते जाते राहगीर ने पुलिस को सूचना दी और पता चलते ही पुलिस वहां पर पहुंच गई और पुलिस...
फिरोजपुर (कुमार) : एक करीब 25 वर्ष के युवक का शव आज फिरोजपुर शहर की पुड्डा मार्केट (नजदीक जनक होटल) में पड़ा मिला है। परिवार के अनुसार वह मानसिक तौर पर परेशान था। इस घटना की किसी आते जाते राहगीर ने पुलिस को सूचना दी और पता चलते ही पुलिस वहां पर पहुंच गई और पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस अवसर पर थाना सिटी फिरोजपुर के जांच अधिकारी ने बताया कि मृत्क की पहचान विक्की पुत्र प्रेम वासी अलीके के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया है कि शादी के बाद वह बहुत परेशान रहने लगा था और परिवार वाले उसे घर से बाहर नहीं निकलने देते थे मगर वह मौका पाकर घर से निकल जाता था और सड़कों आदि पर प्लास्टिक की बोतलें तथा और अन्य सामान इकट्ठा करता रहता था । उन्होंने बताया कि यह युवक पिछले करीब एक दिन से यहीं पर मरा पड़ा था मगर किसी ने भी इस बात की पुलिस को जानकारी नहीं दी।
आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से यह बीमार चल रहा था और शायद बीमारी के कारण ही इसकी मौत हो गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्यवाही जारी है ।