बदलते मौसम के मिजाज के चलते किसानों की आंखों में आए आंसू

Edited By Vatika,Updated: 18 Apr, 2019 11:39 AM

farmer protest

बदलते मौसम के मिजाज कारण आए तूफान, आंधी व बारिश के चलते किसान बेहद परेशान हैं, क्योंकि अपने बच्चों की तरह देखभाल करके किसानों की तरफ से तैयार की गई गेहूं की फसल तूफान व बारिश के कारण खराब हो रही है।

फिरोजपुर (कुमार): बदलते मौसम के मिजाज कारण आए तूफान, आंधी व बारिश के चलते किसान बेहद परेशान हैं, क्योंकि अपने बच्चों की तरह देखभाल करके किसानों की तरफ से तैयार की गई गेहूं की फसल तूफान व बारिश के कारण खराब हो रही है।

किसान तैयार खड़ी गेहू्ं की फसल काटने और मंडियों में ले जाने के लिए तैयार बैठे हैं, मगर मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों की रातों की नींद व सुखचैन छीन लिया है। किसान आसमान में टिक टिकी लगाए एक ही अरदास कर रहे हैं कि ऐ खुदा रहम कर हम सब पर। कई किसानों की आंखों में बदलते मौसम के मिजाज को देखते आंसू देखे गए। जिन किसानों की फसल तूफान व बारिश के कारण खेतों में बिछ गई है वे बेहद परेशान दिखाई देते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!