फिरोजपुर में कोरोना के 7 नए केस आए सामने, 6 लोग हुए ठीक

Edited By Mohit,Updated: 04 Dec, 2020 05:18 PM

corona positive case

इस बीमारी से अब तक जिला फिरोजपुर में कुल 136 लोगों को कोरोना से जान जा चुकी है.............

फिरोजपुर (खुल्लर): कोरोना महामारी का प्रकोप जिला फिरोजपुर में लगातार जारी है। इस बीमारी से अब तक जिला फिरोजपुर में कुल 136 लोगों को कोरोना से जान जा चुकी है और 4221 लोग इस बीमारी को मात देकर ठीक हो चुके है। मिली जानकारी अनुसार जिला फिरोजपुर में आज 7 नया केस सामने आए है और 6 लोग इस बीमारी को मात देकर ठीक भी हुए है।

सिविल अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार जिले में अब तक 68634 लोगों के टैस्ट किए गए है, जिसमें से 4402 पोजटिव केस पाए गए है और उनमें से 4221 लोग ठीक भी हो गए है। सेहत विभाग के अधिकारियों ने कोरोना बीमारी से बचने के लिए लोगों को सेहत विभाग की तरफ से जारी गाईड लाईन की पालना करने के लिए अपील की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!