फरीदकोट में चोरों का कारनामा, Police ने दर्ज किया केस

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Aug, 2026 04:07 PM

faridkot crime news

पुलिस को दी शिकायत में गांव रत्ती रोड़ी निवासी लखवीर सिंह पुत्र सुखचैन सिंह ने बताया कि 4 अगस्त की रात उसने अपने सभी पशुओं को बाड़े में बंद किया था।

फरीदकोट(राजन): थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने गांव रत्ती रोड़ी से 4 बकरियां और 3 बकरे चोरी होने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव रत्ती रोड़ी निवासी लखवीर सिंह पुत्र सुखचैन सिंह ने बताया कि 4 अगस्त की रात उसने अपने सभी पशुओं को बाड़े में बंद किया था। इसके बाद वह घर में बने कमरे में जाकर सो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार 5 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे जब वह रोजाना की तरह पशुओं को देखने के लिए बाड़े में गया तो वहां से 4 बकरियां और 3 बकरे गायब मिले।

लखवीर सिंह ने बताया कि उसने अपने स्तर पर आसपास के इलाके में काफी तलाश की और पशुओं के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद उसने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला फरीदकोट को दी।

शिकायत की जांच के बाद थाना सदर फरीदकोट के सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से चोरी हुए पशुओं की तलाश करने के साथ-साथ आरोपी की पहचान के लिए भी जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!