Edited By Neetu Bala,Updated: 23 Feb, 2024 07:56 PM

नौजवानों की पहचान यादविंदर सिंह (26) गांव मलन और हरमन प्रीत (25) गांव मलन के रूप में हुई है।
जैतो: क्षेत्र की प्रसिद्ध मानवता को समर्पित 24 घंटे की नॉन-स्टॉप सेवा करने वाली संस्था नौजवान वैल्फेयर सोसायटी इकाई जैतो के आपातकालीन नंबर पर एक राहगीर ने संपर्क किया और कहा कि खेल स्टेडियम मार्ग पर 2 नौजवान बेहोशी की हालत में पड़े हुए हैं।
इसकी सूचना मिलते ही नौजवान वैल्फेयर सोसायटी की टीम एंबुलैंस लेकर घटना स्थल पर पहुंची और दोनों नौजवानों को उठाकर सेठ रामनाथ सिविल अस्पताल जैतो में भर्ती करवाया, जहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए दोनों नौजवानों को श्री गुरु गोबिंद सिंह मैडीकल कालेज एवं अस्पताल फरीदकोट रैफर कर दिया, लेकिन उन्हें सिविल अस्पताल कोटकपुरा ले जाया गया।
इन नौजवानों की पहचान यादविंदर सिंह (26) गांव मलन और हरमन प्रीत (25) गांव मलन के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों नौजवानों के बेहोश होने का पता नहीं चल सका है।
ये भी पढ़ेंः- पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, जग्गू भगवानपुरिया का गुर्गा हथियारों सहित गिरफ्तार
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here