पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों ने पंजाब सरकार विरुद्ध बजाया बिगुल, दी ये चेतावनी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Jun, 2022 09:23 PM

prtc employees sounded the trumpet against the government

पी.आर.टी.सी. के कर्मचारी लंबे समय से वेतन नहीं मिलने का विरोध कर रहे हैं।

बुढलाडा (बंसल) : पी.आर.टी.सी. के कर्मचारी लंबे समय से वेतन नहीं मिलने का विरोध कर रहे हैं। आज यहां प्रदेश नेता रमनदीप सिंह ने कहा कि 16 जून की अवधि समाप्त होने के बावजूद कर्मचारियों का वेतन खाते में नहीं डाला गया है। इससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि वे सरकार से मांग करते हैं कि उनके वेतन का भुगतान हर महीने समय पर किया जाए ताकि कर्मचारियों को आर्थिक नुक्सान न हो। यूनियन ने कर्मचारियों का वेतन न मिलने के विरोध में 17 जून को अपने सभी डिपो में 12 से दोपहर 2 बजे तक बस स्टैंड बंद रखने का भी आह्वान किया है। 

इस अवसर पर बोलते हुए डिपो अध्यक्ष गुरसेवक सिंह, सचिव जसविंदर सिंह राजवीर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस बंद को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित हों और निष्क्रिय सरकार व प्रबंधन को जगाएं। उन्होंने कहा कि अगर उनका वेतन रिलीज न किया गया तो घोर संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे और 21 जून की सुबह से हड़ताल पर चले जाएंगे और इसकी सारी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!