किसान ने की खुदकुशी, लाखों का था कर्जा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Oct, 2021 03:51 PM

farmer committed suicide had a debt of lakhs

सब-डिविजन तलवंडी साबो के गांव जीवन सिंह वाला में एक किसान ने गुलाबी ......

तलवंडी साबो (मुनीश): सब-डिविजन तलवंडी साबो के गांव जीवन सिंह वाला में एक किसान ने गुलाबी सूंडी से खराब हुई नरमे की फसल कारण परेशानी में जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक किसान के पास केवल दो एकड़ जमीन थी, जबकि बाकी जमीन ठेके पर लेकर खेती की थी। किसान के सिर पर करीब 12 लाख रुपए का कर्जा था।

भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुरा के ब्लॉक प्रधान महिमा सिंह ने बताया कि मृतक किसान गुरमीत सिंह ने बीते दिन जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली है। ब्लॉक प्रधान ने बताया कि गुलाबी सूंडी की वजह से खराब हुई फसल की चिंता में परिवार के प्रमुख गुरमीत सिंह की तरफ आत्महत्या करने के बाद परिवार गहरे सदमे में था, जिस कारण बिना किसी को बताए संस्कार कर दिया । बी.के.यू. एकता सिद्धूपुर के नेताओं ने सरकार से मांग की कि किसान परिवार का सारा कर्ज़ माफ कर उसकी आर्थिक मदद की जाए और मृतक किसान के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!