लोगों की सेहत के साथ खीलवाड़ करने वालों पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शिकंजा कसना किया शुरु

Edited By Kalash,Updated: 14 Apr, 2022 05:36 PM

team of food safety department

आम लोगों की सेहत के साथ खीलवाड़ कर खाने पीने वाली गैर मानक वस्तुएं बेचने वालों के खिलाफ फूड सेफ्टी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है

भवानीगढ़ (विकास): आम लोगों की सेहत के साथ खीलवाड़ कर खाने पीने वाली गैर मानक वस्तुएं बेचने वालों के खिलाफ फूड सेफ्टी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जिसके अंतर्गत गुरूवार को विशेष तौर पर जिला फतेहगढ़ साहिब से पहुंची फूड सेफ्टी विभाग की टीम की तरफ से शहर में से हलवाई की दुकानों से दूध और दूध से बनीं वस्तुओं के सैंपल भरे गए। 

यह भी पढ़ें : मंडियों में गेहूं के पड़े ढेर खोल रहे पंजाब सरकार के दावों की पोल

टीम का नेतृत्व कर रहे डा. अदित्ती गुप्ता सहायक कमिश्नर फूड और सेफ्टी विभाग फतेहगढ़ साहिब ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों की हिदायतों पर राज्य में अंतर जिला सैंपलिंग की जा रही है। गुरूवार को भवानीगढ़ शहर में मुख्य सड़क पर स्थित 3 मिठाई विक्रेता की दुकानों पर छापेमारी करते हुए विभाग ने दूध और दूध से बनी चीजों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। डा. गुप्ता ने कहा कि गैर मानक खाने पीने वाली वस्तुओं की धड़ल्ले के साथ बिक्री कर लोगों की सेहत के साथ खीलवाड़ करने वालों के खिलाफ विभाग की मुहिम आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। टीम में उनके साथ फूड सेफ्टी अफसर सतविंदर सिंह भी उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!