कबाड़ के गोदाम में लगी आग, हुआ भारी नुकसान

Edited By Kalash,Updated: 03 Nov, 2024 06:03 PM

fire broke out in a junk warehouse

स्थानीय बठिंडा रोड पर एक कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से वहां काफी नुकसान हो गया।

सुनाम उधम सिंह वाला (बांसल): स्थानीय बठिंडा रोड पर एक कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से वहां काफी नुकसान हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों व प्रशासन के प्रयासों से देर रात आग पर काबू पाया गया।

इस संबंध में पुलिस प्रमुख प्रतीक जिंदल से बात करने पर उन्होंने बताया कि गोदाम में आग लगी थी। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन देर रात आग पर काबू पा लिया गया है। सुनाम, दिड़बा, संगरूर और अलग-अलग स्थानों से आए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों व लोगों ने यह आग बुझाई। उन्होंने कहा कि कोई जनहानि नहीं हुई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!