बारिश के कारण बदला मौसम का मिजाज, दिन भर चलती रही ठंडी हवाएं

Edited By Kalash,Updated: 25 May, 2022 11:57 AM

weather patterns due to rain

गुर नगरी में मौसम ने जिस तरह करवट बदली है उससे मौसम ठंडा हो गया है

अमृतसर (रमन‌): गुर नगरी में मौसम ने जिस तरह करवट बदली है उससे मौसम ठंडा हो गया है। पिछले दिन पंजाब के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई, जिस कारण मंगलवार को सारा दिन ठंडी हवाएं चलती रही, जबकि बीच-बीच में काले बादल छाए रहे। कुछ दिन पहले गर्मी के कारण जहां शहर का तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं मंगलवार को मौसम विभाग के अनुसार शहर में 31 डिग्री तापमान नोट किया गया, जिस कारण लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने पूरे पंजाब और गुरू नगरी में भी 2 दिन बारिश पड़ने के आसार बताए थे, जबकि सोशल मीडिया पर भी बारिश दिखाई गई थी। शहर के कुछ हिस्सों में ही थोड़ी बारिश हुई और ठंडी हवाएं चलती रही। आने वाले दिनों में फिर से गर्मी पड़नी शुरू हो जाएगी और तापमान बढ़ेगा।

बिजली बंद होने के कारण लोग हुए परेशान
शहर के कई इलाकों में आंधी-तूफान के कारण लोगों को बिजली संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि लोग शिकायत नंबर 1912 पर फोन करते हैं तो कोई भी फोन नहीं उठाता, जिस कारण लोग सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा निकाल रहे हैं। मंगलवार को भी शहर के कई इलाकों में बिजली संबंधी शिकायतें आई, जिसे देर शाम तक पावरकाम की तकनीकी टीमें हल करने में जुटी रही थीं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!