निगम के खाते में आया 1 करोड़ से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स

Edited By swetha,Updated: 27 Feb, 2020 01:58 PM

more than 1 crore property tax came in the corporation s account

नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स में छूट की अवधि के अंतिम दिन बुधवार को सी.एफ.सी. सैंटर में निगम के खाते में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि लोगों ने जमा करवाई। इस तरह पूरे वर्ष में 25 करोड़ 10 लाख रुपए निगम के गल्ले में आ चुकी है।

अमृतसर(रमन): नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स में छूट की अवधि के अंतिम दिन बुधवार को सी.एफ.सी. सैंटर में निगम के खाते में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि लोगों ने जमा करवाई। इस तरह पूरे वर्ष में 25 करोड़ 10 लाख रुपए निगम के गल्ले में आ चुकी है।  सैंटर में लोगों की भीड़ लगी हुई थी, वहीं ज्वाइंट कमिश्नर नितिश सिंगला ने कई बार सैंटर का दौरा किया व आदेश दिया कि कोई भी कर्मचारी अगर सैंटर में आकर टैक्स भरवाता है तो उसे सस्पैंड कर दिया जाएगा। इसके बाद सी.एफ.सी. के गेट पर एक पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिया गया जो किसी को अंदर नहीं आने दे रहा था, जिससे सारा दिन काम सुचारू ढंग से चला। 

गौर हो कि वर्ष 2019-20 में 1200 संस्थानों ने प्रापर्टी टैक्स रिटर्न जमा करवाई। देर रात तक निगम कर्मचारी एवं लोग अपना टैक्स जमा करवाने में लगे रहे। वहीं निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स के अलावा कोई अन्य फीस, बिल एवं कोई जुर्माना नहीं जमा हुआ। ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा कि 27 से सीलिंग शुरू करेंगे, इस बार टारगेट को पूरा करने के लिए पूरा जोर लगाया जा रहा है। सीलिंग को लेकर पहले ही पूरी तैयारी कर ली गई है। डिफाल्टरों को नोटिस दे दिए गए हैं, ताकि सीलिंग को लेकर कोई परेशानी न आए। किसी भी डिफाल्टर को छोड़ा नहीं जाएगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!