विदेश भेजने के नाम पर की लाखों की ठगी, मामला दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 13 Jan, 2022 06:32 PM

cheating of lakhs in the name of sending abroad case registered

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी मारने का मामला सामने आया है। थाना बी डिवीजन की पुलिस ने अमनदीप सिंह व .....................

अमृतसर (सजीव):  विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का मामला रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले में भी ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी मारने का मामला सामने आया है। थाना बी डिवीजन की पुलिस ने अमनदीप सिंह व उसकी पत्नी सुखप्रीत कौर निवासी टाहली वाला बाजार सुल्तानविंड के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सुखचैन सिंह ने बताया कि उक्त दंपति ने उसे व उसकी पत्नी मनप्रीत कौर उसके भाई सिमरन जीत सिंह व उसकी पत्नी सुनील कुमारी को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया है। आरोपियों ने उनसे 50 लाख रुपए की राशि ठग ली। आरोपियों ने न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापस लौटाए है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!