कर्जे से परेशान किसान ने की आत्महत्या

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Nov, 2017 11:57 PM

farmer committed suicide by debt

गांव अवान के किसान ने कर्जे का बोझ न सहते हुए आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार कर्जे से पीड़ित किसान कश्मीर सिंह (50) पुत्र गुरदित्त सिंह निवासी गांव अवान (जीरा) फिरोजपुर जिस पर करीब 10 लाख रुपए का कर्जा था, ने कर्जा न वापस करने से बेबस होकर...

जीरा/फिरोजपुर(अकालियांवाला): गांव अवान के किसान ने कर्जे का बोझ न सहते हुए आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार कर्जे से पीड़ित किसान कश्मीर सिंह (50) पुत्र गुरदित्त सिंह निवासी गांव अवान (जीरा) फिरोजपुर जिस पर करीब 10 लाख रुपए का कर्जा था, ने कर्जा न वापस करने से बेबस होकर आत्महत्या कर ली। 

कश्मीर सिंह की 3 लड़कियां हैं। उसने अपनी एक बेटी की शादी रखी हुई थी तथा बेटी के विवाह की चिंता एवं पहले ही कर्जे का बोझ होना उसकी मौत का कारण बन गया। उसने साढ़े 3 एकड़ के करीब जमीन ठेके पर ली हुई थी, जिसमें वह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह खेती को और बढ़ाने की खातिर आढ़तियों तथा बैंक से 10 लाख के करीब कर्जा लेकर काम कर रहा था, लेकिन उसने खेती में घाटा पडऩे के कारण कर्जा न मोडऩे से बेबस होकर आत्महत्या का रास्ता अपना लिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!