बुलेट राजा को स्टंट दिखाना पड़ा बहुत मंहगा, पुलिस ने काटा लंबा चौड़ा चालान तो छूटने लगा पसीना

Edited By Ajay kumar,Updated: 23 May, 2024 12:08 PM

bullet raja had to perform a very expensive stunt

सोशल मीडिया के जरिए फेमस होने का लोगों में ऐसा खुमार चढ़ा है कि वे इसके लिए किसी भी हद तक जा रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के इटावा  जिले का है। यहां बुलेट पर स्टंट दिखाना एक युवक को बहुत मंहगा पड़ गया। पुलिस ने बुलेट राजा के खिलाफ कार्रवाई की और...

इटावा: सोशल मीडिया के जरिए फेमस होने का लोगों में ऐसा खुमार चढ़ा है कि वे इसके लिए किसी भी हद तक जा रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के इटावा  जिले का है। यहां बुलेट पर स्टंट दिखाना एक युवक को बहुत मंहगा पड़ गया। पुलिस ने बुलेट राजा के खिलाफ कार्रवाई की और उसकी बाइक का लम्बा चौड़ा चालान काट दिया।

PunjabKesari

हाथ छोड़कर चला रहा था बाइक
इटावा जिले में लगातार पुलिस वाहन चलाने वाले लोगों से यही अपील करती रही है कि वह वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें। बावजूद इसके कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक लड़का बुलेट बाइक पर बैठा हुआ है और वह चलती बाइक पर स्टंट दिखाता हुआ दिखाई दे रहा है। फिर बाद में उस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होता है तो पुलिस भी हरकत में आ जाती है। फिर बाद में बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है।

PunjabKesari

चालान काटकर पुलिस ने बुलेट राजा को सिखाया सबक
सोशल मीडिया पर बाइक पर स्टंट दिखाने का वीडियो जब वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने बाइक पर लगे नंबर प्लेट के आधार पर युवक तक पहुंचाने का काम किया। पुलिस ने नंबर के आधार पर युवक के बारे में जानकारी ली फिर उसके बाद उसकी बुलेट का 16000 रुपए का चालान काट दिया। चालान काटने के बाद बुलेट राजा काफी परेशान हो गया। वहीं पुलिस ने भी जनता से अपील की है कि वह कोई भी ऐसा स्टंट ना करें जिससे आपके साथ-साथ सामने वाले की जान भी खतरे में ना आ जाए। अगर आप बाइक चलाते हैं तो हेलमेट का इस्तेमाल करें और बाइक को बिल्कुल ही छोड़कर ना चलाएं। जिससे आप दुर्घटनाओं का शिकार होने से बच सके।            

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!