मामूली कहासुनी के दौरान फायरिंग, युवक की मौत

Edited By Kamini,Updated: 13 Jan, 2022 07:03 PM

firing during minor altercation youth dies

भिखीविंड कस्बे में बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हरसिमरन सिंह पुत्र........................

भिखीविंड, खालड़ा (भाटिया, अमन सुखचैन): भिखीविंड कस्बे में बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हरसिमरन सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव दोदे थाना झबाल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी व उसके पड़ोसियों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।

गुरप्रीत सिंह की पत्नी मंदीप कौर ने बताया कि गत दिन में उनके पड़ोसी मंगा और भोलू को पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था लेकिन शाम को उन्हें छोड़ दिया गया। इसी बात को लेकर उन्होंने मनदीप कौर के पति से मारपीट की और उसे घायल कर दिया। भोलू और मंगा ने मृतक के घर पर हमला किया और फायरिंग शुरू कर दी जिसके परिणामस्वरूप घर आए हमारे रिश्तेदार हरसिमरन सिंह पुत्र जोगिंदर को गोली लग गई तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस मौके पर गुरप्रीत सिंह की पत्नी मंदीप कौर ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उन्हें न्याय दिया जाए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे भिखीविंड थाने के इंस्पेकटर सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद वे पूरे मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!