हैरोइन सहित महिला काबू, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Mar, 2023 03:19 PM

woman arrested with heroin

जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस के सहायक उप निरीक्षक गुरमेल सिंह जब अपनी पुलिस पार्टी....

भवानीगढ़(कांसल): स्थानीय पुलिस द्वारा एक महिला को 10 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज करने का समाचार प्राप्त हुआ। जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस के सहायक उप निरीक्षक गुरमेल सिंह जब अपनी पुलिस पार्टी सहित गांव काकड़ा में मौजूद थे तो मुखबिर खास ने पुलिस को सूचना दी कि जौलियां गांव निवासी बलजिंदर कौर पत्नी टोनी सिंह जो कथित तौर पर नशीले पदार्थ बेचने में शामिल है। वह पिंका सिंह जौलियां गांव से ड्रग्स खरीद कर आगे बेचती है। उन्होंने कहा कि उक्त महिला अब जौलियां गांव से दयालपुरा होते हुए काकड़ा आएगी। इसके आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर शुरू की कार्रवाई के दौरान उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 ग्राम हैरोइन बरामद की है। साथ ही उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!