युवक पर जानलेवा हमला, अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर किया जख्मी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Nov, 2022 11:50 PM

youth injured by firing by unknown assailants

पंजाब पुलिस द्वारा बेशक नाजायज हथियारों को लेकर लगातार कार्रवाईयां देखने को मिल रही हैं।

अमृतसर (सागर) : पंजाब पुलिस द्वारा बेशक नाजायज हथियारों को लेकर लगातार कार्रवाईयां देखने को मिल रही हैं, लेकिन बावजूद इसके चोरों और लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आज एक बार फिर से अमृतसर के मकबूलपुरा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक नाबालिग युवक पर फायरिंग कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया। घटना संबंधी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस इस घटना को लेकर छानबीन में जुट गई है। पारिवारिक सदस्यों ने उसे जख्मी हालत में सिविल अस्पताल भर्ती कराया है। 

पंजाब में अमन कानून लगातार खराब होता दिखाई दे रहा है। पुलिस की सख्ती के बावजूद गोलीकांड व फायरिंग जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। जिक्रयोग्य है कि अमृतसर में अभी कुछ दिन पहले ही हिंदू नेता सुधीर सूरी की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!