नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 18 Nov, 2019 05:07 PM

youth dies due to drug overdose

जिले के अधीन आते गांव वेईपुई में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। ...

तरनतारन(रमन)- जिले के अधीन आते गांव वेईपुई में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिस तहत एच.एस.ओ बलजिंदर सिंह बाजवा और चौंकी फतियाबाद के इंचार्ज इकबाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की। जानकारी के अनुसार गांव वेईपुई में रहने वाला गुरदेव सिंह (25) पुत्र भगवान सिंह जोकि पिछले काफी समय से नशे का आदी था।

बीते दिन उसने नशे का टीका लगाया था और ओवरडोज होने की वजह से गुरदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मृतक के पीड़ित परिवार की ओर से मांग की गई कि जिले में चल रहे नशे के धंधे को बंद किया जाए और इन धंधेबाजों को काबू कर सख्त कार्रवाई की जाए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!