लुधियाना वेस्ट में युवा कांग्रेस की AAP के खिलाफ  'कुर्सी यात्रा, किया अनोखा प्रदर्शन

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Jun, 2025 10:57 PM

youth congress   kursi yatra  against aap in ludhiana west

हल्का वेस्ट  के चुनावी घमासान के बीच युवा कांग्रेस पंजाब ने शनिवार को सराभा नगर मार्कीट के पास आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन करके लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

लुधियाना (विक्की): हल्का वेस्ट  के चुनावी घमासान के बीच युवा कांग्रेस पंजाब ने शनिवार को सराभा नगर मार्कीट के पास आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन करके लोगों का ध्यान आकर्षित किया। दरअसल युवा कांग्रेसियों ने बैंड बाजे के साथ  कुर्सी यात्रा निकाली, जिसमें "एक युवक को केजरीवाल के रूप में पेश करके रथ पर  बड़ी कुर्सी पर बैठाया गया।  भारत भूषण आशु के समर्थकों ने कुर्सी के चारों ओर कांग्रेस के झंडे लेकर लोगों को संदेश दिया कि उपचुनाव की लड़ाई आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक बनाने की नहीं है, बल्कि यह लड़ाई आम आदमी पार्टी नेतृत्व द्वारा पंजाबी व्यक्ति से राज्यसभा सीट छीनने और केजरीवाल को देने का मकसद पूरा करने के लिए लड़ी जा रही है। कुर्सी यात्रा में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, पंजाब कांग्रेस की सह प्रभारी रविंदर दलवी, विधानसभा पश्चिम के चुनाव प्रभारी एवं विधायक राणा गुरजीत सिंह तथा युवा नेता इकबाल सिंह ग्रेवाल व साथियों ने विशेष रूप से भाग लिया। 

अलका लांबा ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाने के बाद शाही जिंदगी जीने के आदी हो चुके केजरीवाल अब सत्ता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अब केजरीवाल पंजाबी संजीव अरोड़ा से राज्यसभा की सीट छीनकर सत्ता व ऐशो-आराम की जिंदगी पाना चाहते हैं। आज कांग्रेस ने फर्जी तरीके से उम्मीदवार को राज्यसभा भेजने की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए कुर्सी यात्रा का आयोजन किया है और पश्चिमी विधानसभा की जनता को जागरूक किया है। यह यात्रा यूथ कांग्रेस पंजाब द्वारा आयोजित की गई थी जिसमें पश्चिमी विधानसभा के ब्लॉक, वार्ड व बूथ स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस अवसर पर मौजूद थीं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!