Edited By Kamini,Updated: 24 Aug, 2026 01:19 PM

जिले में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
अमृतसर: जिले में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भिंड सैदां थाना की पुलिस ने एक युवक को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 507 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी युवक की पहचान सुच्चा सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी छन्न कलां, थाना भिंडा सैंदा के रूप में हुई है।
इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, पुलिस टीम गांव पूंगा के पास मेन रोड पर बने पुल के नजदीक गश्त कर रही थी। इस दौरान पैदल आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और रास्त बदलने लगा इसी बीच पुलिस ने तुरन्त कारवाई करते हुए उसे काबू कर लिया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से मिले एक लिफाफे में 507 ग्राम अफीम बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहता मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here