युवक ने छोटे बहन-भाई को चाकूओं से गोदा, लोगों ने रस्सी से बांध पुलिस के किया हवाले

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Nov, 2020 12:50 PM

young man stabbed younger sister and brother

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन जग्गा सिंह नामक युवक ने अपने बहन-भाई से झगड़ा होने के बाद घर में......

मंडी गोबिन्दगढ़(मग्गो): विधि चंद कॉलोनी में बीते दिन एक युवक ने अपने छोटे बहन-भाई को चाकूओं से गोदकर बेहद गंभीर घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए इलाकावासियों द्वारा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से छोटे भाई की हालत गंभीर होने के चलते उसे राजिंदरा अस्पताल रैफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान सोनिया(18) और गुरजंट सिंह (22) के रूप में हुई है, जोकि विधि चंद कॉलोनी में एक किराए के मकान में रह रहे हैं। 

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन जग्गा सिंह नामक युवक ने अपने बहन-भाई से झगड़ा होने के बाद घर में पड़े सब्जी काटने वाले चाकू से वार करके दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर ने अपनी बहन की पीठ और छोटे भाई के पेट में चाकू घोंप दिया। घटना के तुरंत बाद हरकत में आए स्थानीय लोगों ने उक्त युवक को रस्सी से बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ भर्ती करवाया, जहां से गुरजंट सिंह की हालत गंभीर होने के चलते उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!