पंजाब में रबड़ी व मिल्क बादाम की रेहड़ी लगाने वाले युवक की लगी लॉटरी

Edited By Urmila,Updated: 01 Jul, 2026 10:26 AM

young man in punjab wins the lottery

शहर के गांधी चौक पर उस समय जश्न का माहौल बन गया, जब रबड़ी और मिल्क बादाम की रेहड़ी लगाने वाले युवक गुलशन कुमार ने 3 लाख रुपये की लॉटरी जीत ली।

फाजिल्का : शहर के गांधी चौक पर उस समय जश्न का माहौल बन गया, जब रबड़ी और मिल्क बादाम की रेहड़ी लगाने वाले युवक गुलशन कुमार ने 3 लाख रुपये की लॉटरी जीत ली। लॉटरी जीतने की खबर मिलते ही गुलशन कुमार खुशी से झूम उठा और सीधे लॉटरी बेचने वाले की दुकान पर पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि गुलशन कुमार अपने साथ रबड़ी और मिल्क बादाम की बोतलें लेकर दुकान पर पहुंचा। वहां उसने ढोल की थाप पर भांगड़ा डालकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान लॉटरी बेचने वाला भी पीछे नहीं रहा और उसने गुलशन कुमार के ऊपर 500-500 रुपये के नोट वारते हुए जश्न मनाया।

लॉटरी बेचने वाले ने कहा कि आज उसे इस बात की बेहद खुशी है कि एक गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति की लॉटरी लगी है। वहीं गुलशन कुमार ने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से कमाई करने वाले लोगों के लिए यह जीत किसी वरदान से कम नहीं है। गांधी चौक पर हुए इस जश्न ने कुछ देर के लिए पूरे इलाके को उत्सव में बदल दिया और लोग एक-दूसरे को बधाइयां देते नजर आए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!