Punjab: करवा चौथ का व्रत रखकर डांस करती रही महिला, चांद देखने से पहले निकली सांसे

Edited By Vatika,Updated: 11 Oct, 2025 05:33 PM

young lady died during karwa chauth fast

करवा चौथ की रात तपा मंडी में दुखद घटनाओं का सिलसिला

पंजाब डेस्क: करवा चौथ की रात तपा मंडी में दुखद घटनाओं का सिलसिला सामने आया। शहर की सुहागनें अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना कर रही थीं, लेकिन उसी रात चार लोगों की मौत ने पूरे शहर को शोक में डुबो दिया। इन घटनाओं से कई घरों में मातम पसरा और पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

शहर के बाग बस्ती इलाके की आशा रानी, पत्नी तरसेम चंद उर्फ़ भोला ढिलवां, करवा चौथ की रस्म में अपनी सहेलियों के साथ शामिल हुई थीं। यहां उसने अपने दोस्तों के साथ खुशी मनाई और डांस व अन्य कार्यक्रम किए। लेकिन घर लौटते समय उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसे तुरंत बीएमसी बरनाला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशा रानी का निधन, उनकी पति की लंबी उम्र की कामना और चंद्रमा को अर्घ्य देने से पहले ही हो गया।

शहर में अन्य मौतें
आशा रानी के अलावा उसी रात तपा मंडी में 3 और लोगों की मौतें हुईं। मृतकों में गली नंबर 9 के कुलवंत राय ढिलवां, सुभाष गली के जीवन तनेजा और आनंदपुर बस्ती तपा के सरदारा राम शामिल हैं। चारों की एक साथ हुई मौतों ने पूरे शहर में गहरा शोक उत्पन्न कर दिया है। शहरवासियों ने इस दुखद घटना पर चिंता जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!