कुछ दिनों से बात नहीं कर रही थी प्रेमिका, परेशान होकर युवक ने लगाया फंदा, मौत

Edited By Mohit,Updated: 19 Jan, 2020 08:22 PM

young boy commits suicide

थर्मल कालोनी मंदिर लाइन में गत रात्रि एक युवक ने अपने ही घर में पंखे से फंदा लगाकर............

बठिंडा (परमिंद्र): थर्मल कालोनी मंदिर लाइन में गत रात्रि एक युवक ने अपने ही घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने खुदकुशी के लिए एक लड़की को जिम्मेदार बताया है, जो उसकी प्रेमिका बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार थर्मल कालोनी में सी-23 में रहने वाले चंद्रकांत (35) पुत्र राजेश कुमार ने गत रात्रि घर पर ही पंखे से फंदा लगा लिया। परिजनों को पता चलने पर उन्होंने इसकी जानकारी थाना थर्मल पुलिस तथा सहारा जनसेवा को दी। सूचना मिलने पर संस्था के सदस्य तथा थाना थर्मल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में संस्था सदस्यों ने शव को फंदे से नीचे उतारा व पुलिस ने जरूरी जांच की। पुलिस को मौके पर ही एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें मृतक ने एक लड़की को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा था कि उक्त लड़की, जो उसकी प्रेमिका बताई जा रही है, पिछले कुछ समय से उसके साथ बात नहीं कर रही थी, जिससे वह परेशान रहता था। मृतक युवक एक प्राइवेट नौकरी करता था।

वहीं थाना थर्मल की पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर अगली जांच शुरू कर दी है। सहारा टीम ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!