दरिंदा पिता! 3 साल तक अपनी ही बेटी को बनाता रहा शिकार

Edited By Urmila,Updated: 10 Aug, 2025 09:10 AM

wrong things to his daughter for 3 years

थाना मैहना के अंतर्गत आने वाले एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके सौतेले पिता द्वारा करीब 3 साल तक अपनी हवस का शिकार बनाए जाने का मामला सामने आया है

मोगा (आजाद) : थाना मैहना के अंतर्गत आने वाले एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके सौतेले पिता द्वारा करीब 3 साल तक अपनी हवस का शिकार बनाए जाने का मामला सामने आने पर मानवीय रिश्ते तार-तार हो गए। इस संबंध में पुलिस ने लड़की की शिकायत पर उसके सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कथित आरोपी की दूसरी शादी करीब 13-14 साल पहले हुई थी और उसकी पत्नी अपने साथ एक बेटी भी ले आई थी, जो अब 15 साल की हो गई है और 10वीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका सौतेला पिता उसे 3 साल से लगातार अपनी हवस का शिकार बना रहा है। इस संबंध में मैंने हैल्पलाइन 112 पर भी शिकायत की है।

पीड़िता ने बताया कि जब भी मैंने कई बार शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन उसका सौतेला पिता मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा, जिस पर मैंने इस संबंध में अपनी मां को भी बताया। जांच अधिकारी ने बताया कि कथित आरोपी के अलावा पीड़ित लड़की का मैडीकल चैकअप कराया जा रहा है। इसके बाद कथित आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!