मजीठिया का नाम लिए बिना CM मान ने इशारों-इशारों में कह दी ये बड़ी बात, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 07 Jul, 2025 03:16 PM

without taking majithia s name cm maan said this big thing in gestures

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर बिक्रम सिंह मजीठिया

लुधियाना: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर बिक्रम सिंह मजीठिया पर तीखा शब्दबाण चलाया। हालांकि इस दौरान उन्होंने मजीठिया का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में बड़ी बात कह दी। 

लुधियाना में आम आदमी पार्टी की धन्यवाद रैली के दौरान संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा उस धरती से आते हैं, जहां शहीद ऊधम सिंह ने जन्म लिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने 22 वर्षों तक जलियांवाला बाग हत्याकांड की आग अपने दिल में जलाकर रखी और आखिरकार 22 साल बाद उसका बदला लिया। आज उसी धरती से जन्मे अमन अरोड़ा पार्टी के प्रधान हैं, और 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग के कातिलों को शाम की रोटी खिलाने वाले आज नाभा जेल में बंद है। यह भी कुदरत का ही करिश्मा है।

उन्होंने कहा कि स्वर्ग और नर्क यहीं इसी धरती पर हैं। पहले जो बंदूक की गोलियों से लोगों को मरवाते थे और बाद में नशे की गोलियों से पंजाब की युवा-पीढ़ी को बर्बाद किया, वे अब बच नहीं सकते। कानूनी कार्रवाई में देरी हो सकती है, लेकिन एक न एक दिन हर किसी को अपने कर्मों का फल जरूर भुगतना पड़ता है। यह सच्ची नीयतों का ही फल है कि न्याय जरूर होता है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!