Chandigarh के मौसम को लेकर बड़ी Update, अगले 4 दिन शहर में...

Edited By Vatika,Updated: 26 Feb, 2025 10:15 AM

weather rain alert

चंडीगढ़ के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक शहर में वेस्टर्न डिस्टरबैंस एक्टिव हैं, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। विभाग की लॉग फोरकास्ट को देखें तो अगले 4 दिन शहर में बारिश के आसार बने हुए है। हालांकि तापमान में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा।

दिन के तापमान 26 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम केंद्र के अगले 3 दिन के लिए यैलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज हुआ है। सुबह 8 बजे से शाम 8.30 बजे तक बारिश के ट्रेस की गई है। कई दिनों से मौसम बार-बार मिजाज बदल रहा है। कभी गर्मी बढ़ने लगती है, तो कभी तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने लग जाती है। 

बता दें कि मंगलवार को सुबह से शहर में बादल छाए रहे है। हालांकि दोपहर को बीच-बीच में बारिश जैसा माहौल भी बना, लेकिन बूंदाबांदी भी हुई। शाम को एक बार बार 6 बजे के करीब हल्की बारिश हुई।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!