चंडीगढ़(पाल): शनिवार को शहर की विजिबिलिटी सुबह 50 मीटर से भी कम रही। पूरे सीजन में पहली बार इतना कोहरा छाया रहा। दिन भर धुंध रही। वहीं अधिकतम तापमान 10 डिग्री लुढ़क कर 11.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ। यह महीने का दूसरा सब से कम अधिकतम तापमान है।
इससे पहले 12 जनवरी को अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ था। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सैल्सियस रहा। सुबह की विजिबिलिटी जहां 50 मीटर से कम रही तो दोपहर होते-होते विजिबिलिटी 200 से 400 मीटर के बीच रही। शुक्रवार रात से ही कोहरा शहर में शुरू हो गया था। पूरी रात कोहरा छाया रहा, जो सुबह से दोपहर तक छाया हुआ रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक शहर में कोहरा छाए रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
साल 2016 के बाद इतना कम तापमान
4 साल बाद शहर में जनवरी में इतना कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है। यह दूसरा मौका है जब तापमान 11 डिग्री सैल्सियस तक रिकार्ड हुआ है। आंकड़े देखें तो पिछले 4 साल बाद लगातार दूसरी बार जनवरी में इतना कम तापमान रिकार्ड हुआ है। इससे पहले साल 2016 में 22 जनवरी को अधिकतम तापमान 11.0 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ था। उसके बाद से तापमान 14 से 15 डिग्री सैल्सियस तक ही सीमित रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है, जिस कारण चंडीगढ़ में शीतलहर चल रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
कुंभ के मेले में जाने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर, रेलवे ने लिया बड़ा फैसला
NEXT STORY