विवादों में घिरी अभिनेत्री उपासना सिंह, पुलिस ने बनाया मौके का Video

Edited By Vatika,Updated: 03 May, 2021 05:23 PM

violation covid guidelines upasana singh in controversy

पंजाब में बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच अदाकारा उपासना सिंह विवादों में घिर गई हैं।

रूपनगरः पंजाब में बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच अदाकारा उपासना सिंह विवादों में घिर गई हैं। दरअसल, उपासना रूपनगर के मोरिंडा की शुगर मिल में फिल्म की कास्ट के साथ शूटिंग करने पहुंची थी। 

पुलिस को जैसे ही इस बात की भनक लगी वे तुरंत मौके पर पहुंचे, जब अभिनेत्री से शूटिंग की मंजूरी की मांग की तो वह दिखा नहीं सकी। मौके पर पहुंची पहुंची पुलिस ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जारी हुई गाइडलाइंस और प्रोटोकॉल को तोड़ने पर उपासना के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने मौके का वीडियो भी बना लिया है। बता दें कि इससे पहले अभिनेता जिम्मी शेरगिल व गिप्पी ग्रेवाल भी शूटिंग के कारण कोरोना प्रोटोकाल तोड़ चुके है। पुलिस दोनों पर कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाने पर केस दर्ज कर चुकी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!