पूर्व अकाली सरपंच के घर पर अज्ञात व्यक्तियों ने चलाईं गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

Edited By Tania pathak,Updated: 04 Apr, 2021 11:29 AM

unknown persons fired at the house of former akali sarpanch

गांव कोटली शाहपुर में देर रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शिरोमणि अकाली दल के पूर्व सरपंच अमरीक सिंह के घर पर गोलियां चलाने का समाचार है।

गुरदासपुर (हरमन): गांव कोटली शाहपुर में देर रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शिरोमणि अकाली दल के पूर्व सरपंच अमरीक सिंह के घर पर गोलियां चलाने का समाचार है। घटना की सूचना मिलते ही जहां थाना सदर गुरदासपुर की पुलिस मौके पर पहुंची वहीं जिला गुरदासपुर के अकाली दल के अध्यक्ष गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

पूर्व सरपंच अमरीक सिंह ने बताया कि गत रात्रि 2 बजे के करीब उनके घर पर अचानक अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। घर के गेट पर गोलियों के निशान मिले हैं और उनको गोलियों के 3 खोल भी बरामद हुए हैं। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी तरफ से आसपास के इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की रिकाॄडग चैक की जा रही है और जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!