पुलिस अधिकारी की करतूत से वर्दी हुई तार-तार, दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jul, 2022 08:08 PM

uniform was wired by the handiwork of a police officer

जिला पुलिस गुरदासपुर मे तैनात पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गुरमीत सिंह को एक महिला से दुष्कर्म के आरोप मे गिरफ्तार कर लिए जाने का समाचार सामने आया है।

गुरदासपुर (विनोद): जिला पुलिस गुरदासपुर मे तैनात पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गुरमीत सिंह को एक महिला से दुष्कर्म के आरोप मे गिरफ्तार कर लिए जाने का समाचार सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस हाई प्रोफाइल मामले में अमृतसर देहाती पुलिस तथा मोगा पुलिस द्वारा सतर्कता दिखाते हुए उस समय आरोपी को गिरफ्तार किया गया जब वह मोगा मे अदालत में किसी केस से संबधित पेशी के लिए गया हुआ था।

जानकारी के अनुसार दीनानगर की एक महिला द्वारा उक्त पुलिस अधीक्षक गुरमीत सिंह पर उससे जर्बी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। इस शिकायत के आधार पर उक्त पुलिस अधिकारी के विरूद्व सिटी पुलिस स्टेशन गुरदासपुर मे 2 जुलाई को केस दर्ज किया था। जानकारी के अनुसार यह मामला अप्रैल 2022 से जांच अधीन था, जब पीड़ित महिला ने शिकायत की थी कि उसके साथ पुलिस अधीक्षक गुरमीत सिंह ने दुष्कर्म किया है। पीड़ित महिला ने शिकायत की थी कि उसका अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा था, जिसकी जांच के संबंध मे वह उक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गुरमीत सिंह के संर्पक मे थी। महिला द्वारा गुरमीत सिंह पर लगाए आरोप के बाद पंजाब पुलिस के चंड़ीगढ़ मुख्यालय के आदेश पर जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित की गई थी। 

वहीं दूसरी तरफ इस संबंधी जब जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर हरजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक मुख्यालय हरजीत सिंह के विरूद्व केस दर्ज होने तथा गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि कानून सभी के लिए समान है। जो भी गलत काम करेगा उसके विरूद्व कारवाई जरूर होगी चाहे वह कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!