Edited By Tania pathak,Updated: 18 Apr, 2021 11:44 AM

थाना वैरोका की पुलिस ने नाबालिगा से दुष्कर्म करने के आरोप में उसके चाचा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जलालाबाद (जतिंदर, निखंज, बजाज, बंटी, सुमित): थाना वैरोका की पुलिस ने नाबालिगा से दुष्कर्म करने के आरोप में उसके चाचा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 15 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे घर में अकेली थी।
रिश्तेदारी में लगता उसका चाचा केवल कृष्ण घर आकर बैड पर बैठकर गलत हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया। वह पहले भी डरा-धमकाकर उसके साथ ऐसा करता था और धमकाता था कि किसी को बताया तो जान से मार देगा।