पंजाब में बाढ़ के दौरान घर में मिले हजारों डॉलर! जानें वायरल वीडियो का पूरा सच

Edited By Kamini,Updated: 08 Sep, 2025 05:57 PM

truth of the viral video of getting dollars

पंजाबवासी इस समय 40 सालों की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। पंजाब के सभी 23 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं।

पंजाब डेस्क : पंजाबवासी इस समय 40 सालों की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। पंजाब के सभी 23 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं, जिसके चलते पंजाब को आपदाग्रस्त राज्य घोषित कर दिया गया है। सरकार और कई सामाजिक संगठनों द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

इंस्टाग्राम में ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें जमीन में दबे नोटों के बंडलों को दिखाया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति जमीन से कई नोट निकालते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये अमेरिकी डॉलर हैं जो पंजाब में आई बाढ़ के दौरान एक घर में मिले थे। इसमें ये भी कहा जा रहा है कि पंजाब के लोगों ने अमेरिकी डॉलर जमा करके रखे थे जो अब बाढ़ में नष्ट हो गए हैं।

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, "पंजाब के एक परिवार ने अपनी जमीन में अमेरिकी डॉलर गाड़ दिए थे, जो अब बाढ़ के बाद पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि ये पैसे कहां से आए? कबूतरबाजी? खालिस्तानी लिंक? कथित किसान आंदोलन? या फिर कुदरत का तोहफा?" इसी बीच इस वीडियो को लेकर एक सच सामने आया है कि वायरल वीडियो का पंजाब से कोई लेना-देना नहीं है। यह वीडियो पंजाब में बाढ़ आने से पहले का है।

टिकटॉक अकाउंट पर इस वायरल वीडियो से मिलते-जुलते कई अन्य वीडियो भी मिले, जिनमें नोटों के बंडल, महंगे फोन और गहने आदि मिट्टी से निकलते देखे जा सकते हैं। इन्हें देखकर लगता है कि ये किसी वास्तविक घटना के वीडियो नहीं हैं, बल्कि जानबूझकर सोशल मीडिया के लिए बनाए गए हैं। इसके अलावा पंजाब में बाढ़ के दौरान किसी घर से जमीन में दबे डॉलर मिलने की कोई विश्वसनीय खबर नहीं मिली। यह वायरल वीडियो किसी वास्तविक घटना का नहीं है, बल्कि पंजाब में बाढ़ आने से पहले का है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!