पंजाब में पुलिस व किसानों में जबरदस्त झड़प, उखाड़े बैरिकेड...CM सहित कैबिनेट मंत्रियों के घेरे घर

Edited By Kamini,Updated: 31 Mar, 2025 03:36 PM

tremendous demonstration of farmers in punjab

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर लंबे तक डटे किसानों ने आज पंजाब सीएम मान सहित कई कैबिनेट मंत्रियों के घरों का घेराव कर लिया है।

पंजाब डेस्क : शंभू और खनौरी बॉर्डर पर लंबे तक डटे किसानों ने आज पंजाब सीएम मान सहित कई कैबिनेट मंत्रियों के घरों का घेराव कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान जब संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और किसान मजदूर मोर्चा पंजाब सीएम मान, कैबिनेट मंत्रियों व विधायकों का घेराव करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया। पंजाब के 17 जिलों में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया।

वहीं अगर जालंधर की बात करें तो मंत्री महेंद्र भगत के घर के बाहर किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली। इस दौरान किसानों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स किासनों द्वारा उठाकर फेंक दिए गए। वहीं जब महिलाओं द्वारा जबरदस्ती अंदर घुसने की कोशिश की तो महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया। आज पूरे पंजाब में किासनों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इसी के साथ ही किसानो ने संगरूर मे मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर का भी घेराव करने कोशिश की जिसे पुलिस ने बीच रास्ते ही रोक लिया गया।

आपको बता दें कि किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने ऐलान किया था किसान 17 जिलों के में विधायकों मंत्रियों और मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। बता दें कि ये धरना प्रदर्शन 3 बजे तक जारी रहने की बात कही गई थी। आपको ये भी बता दें कि किसान अपनी मांगों को लेकर पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर व खनौरी बॉर्डर पर 13 फरवरी 2024 से डटे हुए थे। जहां से किसानों ने 4 बार दिल्ली कूच की कोशिश लेकिन पुलिस द्वारा इन्हें रोक लिया गया। केंद्र सरकार के साथ किसानों की 7 बार हुई मीटिंग भी बेनतीजा रही। इसके बाद ही पंजाब पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया और शंभू-खनौरी बॉर्डर को खाली करवा लिया गया। वहीं किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पटियाला के अस्पताल में भर्ती हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!