Edited By Kamini,Updated: 15 May, 2026 06:46 PM

एक टूरिस्ट बस के साथ आज बड़ा हादसा हो गया।
पातड़ा (चोपड़ा): एक टूरिस्ट बस के साथ आज बड़ा हादसा हो गया। पटियाला में आज एक टूरिस्ट बस पलट गई जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह पटियाला रोड पर एक टूरिस्ट बस पलट गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को समाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, इस घटना में नंगल के रहने वाले चंद्र प्रकाश नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। उसे बड़ी मुश्किल से बस से बाहर निकाला गया, उसके दोनों पैर बुरी तरह से डैमेज हो गए थे। यह हादसा आज सुबह करीब 3 बजे हुआ जब बस जयपुर से चंडीगढ़ जा रही थी। जैसे ही बस घग्गा कस्बे में दाखिल हुए तो अतालां मोड़ से थोड़ा आगे बस बिजली के खंभों से टकराकर पलट गई। बस में कुछ बच्चे भी सवार थे।
बस पलटने का असली कारण अभी पता नहीं चला है। घटना की जांच कर रहे पुलिस स्टेशन ऑफिसर शेर सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया है और घायलों का समाना के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है और कुछ को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रैफर किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here