Chandigarh Police पर भी चढ़ा Tik-Tok का क्रेज, वर्दी पहनकर मारा टशन (Watch Video)
Edited By Vatika,Updated: 08 Aug, 2019 12:50 PM
महिला कांस्टेबल की एक वीडियो ''टिकटॉक'' पर धमाल मचा रही है।
चंडीगढ़ः मोबाइल एप 'टिकटॉक' (Tik Tok) पर वीडियो बनाने का क्रेज सिर्फ आम जनता पर ही नहीं पुलिस के भी सिरचढ़कर बोल रहा है। फिर चाहे वो गुजरात की पुलिस हो या फिर चंडीगढ़ की। जी हां, आजकल चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल की एक वीडियो 'टिकटॉक' पर धमाल मचा रही है।
वीडियो चंडीगढ़ सैक्टर -17 की है, जिसमें महिला कांस्टेबल पुलिस वर्दी में अपनी सहकर्मी के साथ नज़र आ रही है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गीत पर बनी यह टिक टॉक वीडियो जहां सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रही है, वहीं पुलिस आधिकारियों ने इसको नियमों का उल्लंघन बताते हुए संबंधित महिला कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही है।

इससे पहले थाने में टिक टॉक वीडियो बनाने वाली गुजरात की पुलिस कर्मचारी को भी सस्पैंड कर दिया गया था और अब चंडीगढ़ की इन पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। फिलहाल यह टिक टाक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
