लाखों रुपए की हैरोईन तथा 1 लाख 7 हजार की ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 10 Jun, 2019 05:31 PM

three arrested heroin and drug money

पुलिस ने जिला पुलिस प्रमुख संदीप गोयल के दिशा निर्देशानुसार समाज विरोधी अनसरों के खिलाफ चलाई मुहिम तहत अलग-अलग मामलों में ती....

फिरोजपुर(कुमार): पुलिस ने जिला पुलिस प्रमुख संदीप गोयल के दिशा निर्देशानुसार समाज विरोधी अनसरों के खिलाफ चलाई मुहिम तहत अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार करके उनसे लाखों रुपए की कीमत की 12 ग्राम हैरोईन, 45 ग्राम स्मैक, 1 लाख 7 हजार की ड्रग मन्नी और 1 कार आई-20 बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सिटी फिरोजपुर एवं थाना सदर फिरोजपुर में मामले दर्ज किए है। 

जानकारी अनुसार थाना सदर फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर बलवीर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान मिली सूचना के अधार पर बारेके के नजदीक से आरोपी रजिन्द्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह एवं मलूक सिंह पुत्र सतपाल सिंह को गिरफ्तार करके उनसे 2 ग्राम हैरोईन बरामद की है। जबकि दूसरे मामलें में थाना सिटी फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर जरनैल सिंह ने पुुलिस पार्टी के साथ गांव कुंडे में पंजाब ऐग्रो के नजदीक नाकाबंदी के दौरान शक होने पर आई-20 कार नंबर पीबी-05एजी-9228 में सवार आरोपी बोबी पुत्र दविन्द्रपाल को गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस को 10 ग्राम हैरोईन, 45 ग्राम स्मैक एवं 1 लाख 7 हजार की ड्रग मन्नी बरामद हुई। उक्त दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!