विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 1.34 लाख रुपए, हिमाचल प्रदेश के ट्रेवल एजेंट पर FIR दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 13 Jun, 2026 06:06 PM

fraud in the name of sending abroad

पंजाब में विदेश भेजने का नाम पर धोखाधड़ी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे है। इसी बीच एक मामला पठानकोट से सामने आया है। जहां के एक युवक से ट्रैवल एजेंट ने लाखों रुपए हड़प लिए।

पठानकोट: पंजाब में विदेश भेजने का नाम पर धोखाधड़ी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे है। इसी बीच एक मामला पठानकोट से सामने आया है। जहां के एक युवक से ट्रैवल एजेंट ने लाखों रुपए हड़प लिए। 

मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के एक ट्रैवल एजेंट ने युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपए और असली पासपोर्ट हड़प लिया जिसके चलते पुलिस ने उसके खिलाफ धोखधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस संबंधी पुलिस को शिकायत देते हुए पीड़ित हरून गिल निवासी पठानकोट ने बताया कि उसने स्लोवाकिया में जाना था जिसके लिए उसने गुरप्रीत सिंह नामक व्यक्ति से सम्पर्क किया। गुरप्रीत सिंह ने उसे एजेंट रोहित राणा निवासी ज्वालाजी कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश से मिलवाया, जोकि वर्तमान में चंडीगढ़ के सेक्टर 20ए में रहता है। 

इस दौरान एजेंट रोहित राणा ने उसे पहले स्लोवाकिाय और बाद में जॉर्जिया में भेजने का सपना दिखाया। एजेंट की बातों में आकर उसने गुरप्रीत सिंह के जरिए उसे 1.9 लाख रुपए पहले और बाद में 24 हजार रुपए दे दिए। कुल मिलाकर आरोपी को 1.34 लाख रुपए दिए गए। इसके अलावा असली पासपोर्ट भी एजेंट के पास जमा करवा दिया।

पीड़ित युवक हरून गिल का कहना है कि, एजेंट न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे और पासपोर्ट वापस किया। आरोपी एजेंट बार-बार टालमटोल कर रहा है। युवक को जब धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पठानकोट की आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की गहराई से जांच करने के बाद थाना डिवीजन नंबर 2 में एफआईआर दर्ज करवाई गई। पुलिस ने आरोपी रोहित राणा के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!