Edited By Vatika,Updated: 21 Jul, 2026 11:15 AM

पंजाब में बिजली संकट गहराने का खतरा पैदा हो गया है। देर शाम पंजाब सरकार, पावरकॉम प्रबंधन और बिजली कर्मचारी नेताओं के
पटियाला: पंजाब में बिजली संकट गहराने का खतरा पैदा हो गया है। देर शाम पंजाब सरकार, पावरकॉम प्रबंधन और बिजली कर्मचारी नेताओं के बीच चल रही अहम बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई। इसके विरोध में पंजाब भर के हजारों बिजली कर्मचारियों ने 16 कर्मचारी संगठनों के संयुक्त आह्वान पर 21 और 22 जुलाई को दो दिनों के सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान कर दिया है।
कर्मचारियों ने यह हड़ताल 20 जुलाई की आधी रात से ही राज्य के सभी सब-स्टेशनों और परियोजनाओं में शुरू कर दी है। इसके चलते थर्मल पावर प्लांटों, जल विद्युत (हाइडल) परियोजनाओं, ट्रांसमिशन लाइनों और कैश काउंटरों के कामकाज पर सीधा असर पड़ने की संभावना है। इम्प्लाइज फेडरेशन चहल के प्रदेश अध्यक्ष गुरवेल सिंह बल्लपुरिया और प्रवक्ता मनजीत सिंह चहल ने बताया कि कर्मचारियों ने अपने अवकाश आवेदन संबंधित उच्च अधिकारियों को सौंप दिए हैं।
वहीं दूसरी ओर, पावरकॉम प्रबंधन ने हड़ताल के असर को कम करने के लिए मुख्यालय और शक्ति विहार, पटियाला से बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी विभिन्न बाहरी सब-स्टेशनों पर लगा दी है, ताकि बिजली सेवाएं प्रभावित न हों।