रातों रात करोड़पति बनी यह महिला, जीता 2.50 करोड़ का इनाम

Edited By Tania pathak,Updated: 29 Jan, 2021 09:57 AM

this woman became a millionaire overnight won a prize of 2 50 crores

एक मध्यवर्गीय परिवार के जीवन में आशा की नई किरण लेकर आया है।

चंडीगढ़ (अश्वनी): पंजाब राज्य न्यू ईयर लोहड़ी बम्पर-2021 पश्चिम बंगाल के एक मध्यवर्गीय परिवार के जीवन में आशा की नई किरण लेकर आया है। संगीता चौबे जोकि पार्टटाइम बच्चों को क्ले मॉडलिंग और ड्राइंग सिखाती है, ने 2.50 करोड़ रुपए का पहला ईनाम जीता है। संगीता (48) निवासी आसनसोल (प. बंगाल) ने कहा कि उसने इतनी बड़ी ईनामी राशि जीतने बारे कभी सपने में भी नहीं सोचा था, परंतु न्यू ईयर लोहड़ी बम्पर ने यह सत्य कर दिखाया। 

ईनामी राशि के लिए चंडीगढ़ में लॉटरी विभाग के पास टिकट और जरूरी दस्तावेज जमा करवाने के बाद उसने कहा कि उनकी एक बेटी व दो पुत्र हैं। यह ईनामी राशि उनके बच्चों का भविष्य बनाने में मददगार साबित होगी। पंजाब राज्य लॉटरी विभाग के आधिकारिक वक्ता ने बताया कि इस बार न्यू ईयर लोहड़ी बम्पर का 5 करोड़ रुपए का पहला ईनाम पहले 2 विजेताओं में बराबर (प्रत्येक के लिए 2.50 करोड़ रुपए) बांटा जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!