गुरुद्वारा साहिब में भीषण आग, संगत की सूझबूझ से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप सुरक्षित निकाले बाहर

Edited By Vatika,Updated: 03 Aug, 2026 01:14 PM

fire at gurudwara sahib

फरीदकोट के ग्रामीण क्षेत्र माई गोदड़ी साहिब स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादुर सिमरन द्वार में रविवार

फरीदकोट (राजन): फरीदकोट के ग्रामीण क्षेत्र माई गोदड़ी साहिब स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादुर सिमरन द्वार में रविवार देर शाम अचानक आग लगने से गुरुद्वारा साहिब के हॉल में रखा काफी सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग, संगत तथा फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाया गया।

PunjabKesari

सबसे पहले संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप तथा गुटका साहिब को पूरी श्रद्धा के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे किसी भी प्रकार की बेअदबी होने से बचाव हो गया। संगत की तत्परता और सूझबूझ की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है। आग की चपेट में आने से गुरुद्वारा साहिब के हॉल में रखे बिस्तर, एयर कंडीशनर (एसी), फॉल्स सीलिंग, बिजली की फिटिंग तथा अन्य कीमती सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया तथा आग को गुरुद्वारा साहिब के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया।

PunjabKesari

गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी द्वारा सूचना दिए जाने पर गांव के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद कुछ समय तक क्षेत्र में चिंता का माहौल बना रहा, लेकिन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों को सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने से संगत ने राहत की सांस ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!