कैप्टन के अलग पार्टी बनाने पर ढींडसा ने दिया यह बयान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Oct, 2021 05:07 PM

this statement was made by dhindsa on captain forming a separate party

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा नई पार्टी बनाने के ऐलान करने के बाद पंजाब की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है।

जालंधर/नई दिल्ली (कमल): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा नई पार्टी बनाने के ऐलान करने के बाद पंजाब की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुखदेव सिंह ढींडसा ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं कई पार्टियां बनती है  और टूटती हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी पार्टी बनाने का अधिकार है और किसी को भी इस पर आपत्ति नहीं करनी चाहिए। समझौते पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी को तय करना है, कोई व्यक्तिगत रूप से फैसला नहीं करता है। हमारा सबसे बड़ा मुद्दा किसान के अंदलोन को लेकर है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के अपने साथ आने के निमंत्रण पर बोलते हुए, ढींडसा ने कहा उनकी कैप्टन से कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है।

वहीं ढींडसा बी.एस.एफ. के दायरे का विस्तार करने के मुद्दे पर बोलते हुए कहा वह इस फैसले के खिलाफ हैं क्योंकि इससे पूरे पंजाब पर केंद्र का शासन होगा।  उन्होंने कहा कि 50 किमी तक बी.एस.एफ. फोर्स को केंद्र द्वारा दिए जाने वाले फैसले का कैप्टन अमरिंदर सिंह समर्थन कर रहे हैं परन्तु उनकी पार्टी का स्टैंड इस से अलग है। वहीं निहंगों की कृषि मंत्री के साथ वायरल तस्वीर के मुद्दे पर ढींडसा ने कहा कि इस सबकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जो दोषी हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!