कांग्रेस के यह पूर्व प्रवक्ता कैप्टन की पार्टी में हुए शामिल, सिद्धू पर साधा निशाना

Edited By Kamini,Updated: 14 Jan, 2022 09:44 PM

this former spokesperson of congress joined captain s party targeted sidhu

हल्का भुलथ की राजनीति में बड़ा धमाका हो गया। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह के खासमखास ........

भुलथ (राजिंदर भट्टी): हल्का भुलथ की राजनीति में बड़ा धमाका हो गया। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह के खासमखास अमनदीप सिंह गोरा गिल ने अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। अमनदीप सिंह गोरा अपने साथियों सहित कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हो गया। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह ने गोरा गिल और उनके सहयोगियों को पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। इस संबंध में अमनदीप सिंह गोरा गिल ने कहा कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच अंदरूनी कलह से परेशान थे। खासकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बोलने के तरीके से।

सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी को काफी नुकसान पहुंचाया है। गोरा गिल ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनावों के बाद से उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में हलका भुलथ के लोगों की सेवा करने के साथ-साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया है लेकिन कांग्रेस ने सेवा को महत्व नहीं दिया है। इस समय कांग्रेस अवसरवादियों और चापलूसी करने वालों की पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा कराए गए टिकट सर्वेक्षण में उनके नाम का जिक्र था लेकिन उन्हें टिकट मिलने की उम्मीद नहीं थी। उनका पिछले कुछ दिनों से पार्टी में दम घुट रहा था। इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है।

बता दें कि गोरा गिल राणा गुरजीत सिंह को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं। सुल्तानपुर लोधी दौरे के दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पंजाब के कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ बयानबाजी की गई थी। इसी को लेकर राणा गुरजीत सिंह के करीबी सहयोगी नाराज हो गए हैं। इस अवसर पर गोरा गिल के साथ सरपंच और कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ता थे जो उनके साथ घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए थे। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा का गांव रामगढ़ है, जहां से वर्तमान सरपंच निर्मल सिंह भी कांग्रेस पार्टी छोड़कर गोरा गिल के साथ पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!