बेखौफ चोरों ने मचाया आतंक, गैस एजेंसी को बनाया निशाना

Edited By Kamini,Updated: 25 Sep, 2024 06:03 PM

thieves targeted gas agency

जिले में चोरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।

दसूहा : जिले में चोरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। दसूहा में चोरों ने गैस एजेंसी को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि बीती रात चोरों ने ताले तोड़कर गैस एजेंसी के कमरों की तोड़फोड़ कर दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए गैस एजेंसी के मालिक जगदीश सिंह सोई ने बताया कि चोरों ने मुख्य कार्यालय और कमरों के लॉकरों को तोड़ा और अंदर रखे कीमती सामान को भी नुकसान पहुंचाया और दोनों कमरों में सामान बिखरा हुआ मिला और नकदी और कीमती सामान चुराकर ले गए।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में दसूहा पुलिस को सूचना दी गई और दसूहा पुलिस थाने के कर्मचारियों ने आकर गैस एजेंसी का निरीक्षण किया और इस संबंध में बयान भी दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!