चोरों ने 2 शैलरों को बनाया निशाना, रातोंरात गायब कर दीं 200 धान की बोरियां

Edited By Urmila,Updated: 06 Nov, 2026 02:26 PM

thieves targeted 2 rice mills making off with 200 sacks of paddy overnight

तपा क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। आलिके रोड स्थित रविंद्रा राइस मिल और मौड़ नाभा स्थित श्री कृष्ण एग्रो फूड्स से चोरों के गिरोह द्वारा करीब 200 बोरियां धान चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है।

तपा मंडी (गर्ग, शाम): तपा क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। आलिके रोड स्थित रविंद्रा राइस मिल और मौड़ नाभा स्थित श्री कृष्ण एग्रो फूड्स से चोरों के गिरोह द्वारा करीब 200 बोरियां धान चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस चोरी की घटना से दोनों शैलर मालिकों को लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

रविंद्रा राइस मिल के मालिक रविंदर घुन्नस और रविंदर बांसल ने बताया कि आज सुबह जब शैलर के मुंशी द्वारा चक्कों में लगी बोरियों की गिनती की जा रही थी, तो एक चक्का खाली मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर करीब 100 बोरियां चावल चोरी कर ले गए हैं। चोरों ने चक्के को इस तरह दोबारा लगा दिया था कि पहली नजर में चोरी का पता नहीं चल सके। इसके अलावा चोर शैलर के पिछले हिस्से में खेतों के रास्ते एक वाहन पर बोरियां लादकर ले गए।

इसी तरह श्री कृष्ण एग्रो फूड्स, मौड़ नाभा के मालिक उगरसेन मौड़ ने बताया कि उनके शैलर से भी चोर करीब 100 बोरियां धान चोरी कर ले गए हैं। घटना की सूचना तपा और शैहणा पुलिस को दे दी गई है। सब-इंस्पेक्टर रणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने रविंद्रा राइस मिल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शैलरों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

उगरसेन मौड़ ने बताया कि धान के सीजन के दौरान हर साल चोर सक्रिय हो जाते हैं। पिछले साल भी क्षेत्र के कई शैलरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी किए गए माल की बरामदगी की जाए और शैलरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!